1. जो लड़का प्यार और शादी का वादा करके शारीरिक संबंध  बनाने के लिए कहे..

जो सच्चा प्यार  करता है वो आपकी इज्ज़त को बचाकर रखेगा.. शादी से पहले लूटेगा नहीं..

2. जो लड़का आपकी अश्लील फोटो मांगे और आपके मना करने पर रिश्ता तोड़ने का ढोंग करे..

3. जो सिर्फ़ मीठी मीठी बातें करे आपको बहला फुसलाकर रखे..ऐसा लड़का सिर्फ़ आपका फायदा उठाना चाहता है..

4. जो आपके पीठ पीछे या सामने आपकी फ्रेंड्स के साथ या अन्य लड़कियों से फ्लर्ट करे और टोकने पर मज़ाक कर रहा था या आपको दकियानुसी कहे...

5. हमेशा सुनसान या अकेले स्थान पर मिलने की कोशिश में रहे. ऐसा लड़का आपका मन नहीं  तन चाहता है..